30 नवंबर 2024 - 12:07
कहीं पुलिस तो कहीं मार रहे हैं दंगाई, मुसलमान कहाँ जाएं?

आज देश में मुसलमानों का ऐसा हाल कर दिया है कि "घर से बाहर निकलेंगे तो पुलिस मारेगी" और घर के अंदर रहे तो घर से बाहर निकालकर मारा जाएगा। मुसलमान आखिर करे तो क्या करे?

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से लोकसभा सदस्य इमरान मसूद ने संभाल हिंसा के बाद अजमेर दरगाह को विवादित बनाने के प्रयास वाले मुद्दे को लेकर अपनी नाराज़गी जताई। कांग्रेस नेता व सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद संभल हिंसा मामले को लेकर काफी रोष में नजर आ रहे हैं। इमरान मसूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बोल रहे हैं कि आज देश में मुसलमानों का ऐसा हाल कर दिया है कि "घर से बाहर निकलेंगे तो पुलिस मारेगी" और घर के अंदर रहे तो घर से बाहर निकालकर मारा जाएगा। मुसलमान आखिर करे तो क्या करे?

कांग्रेस नेता ने बहराइच हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां मुसलामनों को घर से बाहर निकाल मारा गया। लोकसभा सदस्य ने कहा कि संभल की शाही जामा मस्जिद में एक बार सर्वे हुआ, सब कुछ शांतिपूर्ण रहा, लेकिन, पहले से प्लांड तरीके से आदमी भेजे जाते हैं, नारे लगवाए जाते हैं, जब आमने-सामने आते हैं तो पुलिस द्वारा गोली चलाई जाती है।

 मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि इस मुल्क को मत जलाओ, नफरत से कुछ नहीं निकलने वाला है। नफरत की आग में हम सब झुलस जाएंगे।